मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेश पहुंचकर प्रतिनिधि मंडल ने मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में मंडल आयुक्त से भेंट वार्ता की इस अवसर पर व्यापार मंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि व्यापार मंडल के द्वारा लगातार किए गए अनुरोध उपरांत मेडिकल कॉलेज की अति शीघ्र शुरू कराने के संबंध में दिनांक 28/ 3/2026 को मुख्य चिकित्सा अधिकारी रामपुर ने जिलाधिकारी कार्यालयको पत्रांक संख्या सीएमओ/ दै0स0/ पत्र / सूचना/ 2025- 2026भूमि अधिग्रहण कार्रवाई हेतु पत्र जारी किया था मेडिकल कॉलेज शुरू करने हेतु पीपीपी मोड पर शुरू करने हेतु जनपद रामपुर में जिला चिकित्सालय में 600 बेड का मेडिकल कॉलेज की शुरुआत होना अति आवश्यक है क्योंकि इसे शुरू न होने से प्रत्येक वर्ष लगभग 20 हजार मृत्यु हो रही है हजारों मरीज जिला चिकित्सालय से रेफर होने के पश्चात बाहर निकलते ही दम तोड़ देते हैं क्योंकि जनपद रामपुर के जिला चिकित्सालय में विभिन्न रोगोके डॉक्टर जैसे हार्ट, ब्रेन, लिवर ,किडनी, जनरल फिजिशियन आदि न होने के कारण जनता बुरी तरह से तड़प रही है अलीगंज बेनजीर गाटा संख्या 476, 481, 482 ,483 व 122 जो की बाग गुलजार ग्राम जगतपुर में स्थित है इस जमीन को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए चिन्हित किया गया जो की जमीन उधान विभाग की है इस पर दिनांक 7/ 12/ 2021 को सारी रिपोर्ट तैयार कर ली गई उसके पश्चात सारी रिपोर्ट तैयार के बाद 15 /12 /2021 को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक रामपुर को मेडिकल कॉलेज की स्थापना के संबंध में निर्माण हेतु भूमि उपलब्ध के लिए एक पत्र जारी किया गया उसके पश्चात 14/ 12/ 2021 को जिलाधिकारी कार्यालय में रिपोर्ट सौप दी गई 22 दिसंबर 2021 को निदेशक उद्यान एवं खाद प्र संस्करण उत्तर प्रदेश टू सप्रू मार्ग लखनऊ को एक लेटर उद्यान विभाग की भूमि स्थानांतरण मेडिकल कॉलेज के लिए करने के लिए पत्र लिखा गया लेकिन आज तक उस पत्र का उद्यान विभाग की तरफ से कोई भी जवाब नहीं आया है उसके पश्चात जनपद रामपुर में इन्वेस्टर की टीम सर्वे करने के लिए आई इसकी जानकारी भी प्राप्त की गई लगभग रामपुर का मेडिकल कॉलेज को सरकार की तरफ से मंजूरी की स्थिति पर है इस संबंध में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से एक लेटर 28/ 3 /2021 को जिलाधिकारी महोदय के कार्यालय को मंजूरी के लिए पुनः लिखा गया हैराष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी जी का कहना है कि जल्दी रामपुर में मेडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी इस अवसर पर संगठन के प्रदेश मंत्री पप्पू खा, संगठन मंत्री कन्हैया लाल पटवा, गोपाल शर्मा जिला प्रचार अब्दुल बासिक मंडल अध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष, बाबू खान , अब्दुल कादिर, तुफैल अहमद ,अंकित शाहिद मामू,नूर अहमद, पप्पू एमपी प्रवीण गुर्जर, नजाकत अली रयान, आदि मौजूद रहे