रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल में युवा नेतृत्व को मजबूती देते हुए पंडित यश शर्मा को नगर सचिव जैसे गरिमामय पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कम उम्र में ही अपने त्याग, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली के कारण पंडित यश शर्मा ने व्यापारियों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। जिसमें उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने ब्राह्मणों को उपाधि में रखा जो यश शर्मा को नगर सचिव का पद देकर बड़ा सराहनीय कार्य किया।
उनकी इस नियुक्ति पर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के समस्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। महासभा के पदाधिकारियों ने कहा कि पंडित यश शर्मा जैसे कर्मठ और ऊर्जावान युवा का इस पद पर आना संगठन के लिए गौरव की बात है।
संगठन ने विश्वास जताया कि पंडित यश शर्मा अपने दायित्व का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे तथा व्यापारियों की समस्याओं को मजबूती से उठाते हुए संगठन को नई दिशा देंगे।
महासभा के सदस्यों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह नियुक्ति आने वाले समय में संगठन और व्यापार जगत के लिए लाभकारी सिद्ध होगी। अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारी मुनीष चंद शर्मा सौरभ शर्मा अभिषेक शर्मा मयंक शर्मा यश शर्मा अवनीत कुमार शर्मा रविंद्र कुमार शर्मा लव शर्मा कुश शर्मा आयुष शर्मा मयंक शर्मा सात्विक शर्मा बल्लू शर्मा शुक्ला जी दीपक शर्मा राजीव शर्मा आदि उपस्थित रहे