• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Unopposed election of the block executive of Panchayati Raj Rural Safai Karamchari Sangh concluded.

पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ की ब्लॉक कार्यकारिणी का निर्विरोध चुनाव संपन्न।

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ, मुरादाबाद शाखा के तत्वावधान में शनिवार को मुंडापांडे ब्लॉक सभागार में ब्लॉक कार्यकारिणी का चुनाव अधिवेशन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस चुनाव की खास बात यह रही कि पाँचों मुख्य पदों पर उम्मीदवारों का चयन निर्विरोध किया गया। निर्वाचित पदाधिकारी::- चुनाव अधिकारी सुरेंद्र मसीह ने निर्वाचित पदाधिकारियों के नामों की घोषणा की और उन्हें प्रमाण पत्र सौंपे।

नई कार्यकारिणी में निम्नलिखित सदस्यों को चुना गया है। ब्लॉक अध्यक्ष: अरविंद कुमार,  ब्लॉक महामंत्री: मुन्ना सिंह, ब्लॉक कोषाध्यक्ष: बृजेश कुमार, ब्लॉक संगठन मंत्री: सिम्मी किरण, ब्लॉक संयोजक/संप्रेक्षक: विनीता कुमारी।

शांतिपूर्ण संपन्न हुआ चुनाव:- नवनिर्वाचित ब्लॉक अध्यक्ष अरविंद कुमार ने संघ और सफाई कर्मचारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें सभी साथियों का पूर्ण समर्थन प्राप्त है। चुनाव अधिकारी ने बताया कि निर्धारित समय तक पाँचों पदों के लिए केवल एक-एक ही नामांकन प्राप्त हुआ, जिसके कारण चुनाव निर्विरोध संपन्न हुआ। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नई कमेटी संघ के निर्देशों का पालन करते हुए कर्मचारी हित में बेहतर कार्य करेगी। इस अवसर पर मुख्य रूप से सुरेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, मुन्नू सिंह, सोमवीर सिंह, रामकिशोर, संजीव कुमार, ध्यान सिंह, आशा देवी और किरण सहित भारी संख्या में सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।