• Home
  • Uttar Pradesh
  • Hathras
  • The swearing-in ceremony of the newly appointed president of the Safai Mazdoor Sangh was organised in the Municipal Council auditorium.

नगर पालिका सभागार में सफाई मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह किया गया आयोजित

हाथरस।नगर पालिका सभागार में सफाई मजदूर संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश चंचल का शपथ ग्रहण समारोह बड़े उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद राजेश दिवाकर व नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार सहित अनेक अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह के दौरान अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार ने उमेश चंचल को अध्यक्ष पद की शपथ दिलाई। इस अवसर पर सफाई मजदूर संघ के कर्मचारियों ने नवनियुक्त अध्यक्ष का फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में सफाई मजदूर संघ के सदस्य मौजूद रहे। अपने संबोधन में नवनियुक्त अध्यक्ष उमेश चंचल ने सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संघ के प्रत्येक सदस्य की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुनेंगे और उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सफाई कर्मियों के हितों की रक्षा और उनके अधिकारों के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। इस दौरान तमाम लोग उपस्थित रहे।