• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • The free camp, which has been running for eight months, is a great example of public service, benefiting hundreds of people: Shahzad Qureshi

आठ महीने से चल रहा फ्री कैंप जनसेवा की बेहतरीन मिसाल, सैकड़ों लोगों को मिला लाभ: शहजाद कुरैशी

लखनऊ: 07 मई (प्रेस रिलीज़) ऑल इंडिया जमीयतुल कुरैश के जिला अध्यक्ष शहज़ाद कुरैशी के कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई, जिसमें पिछले आठ महीनों से लगातार चल रहे फ्री जनसेवा कैंप की कार्यप्रणाली और जनता की समस्याओं के समाधान के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर क्षेत्र के मोहम्मद उस्मान अंसारी, मोहम्मद हुसैन, सौरभ श्रीवास्तव, मोहम्मद सलमान, क़ारी शम्सुजजूहा, शमीम वारसी, बहन ज़ाहिदा, गणमान्य लोग, महिलाएं और सामाजिक कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे। प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि इस फ्री कैंप के माध्यम से अब तक सैकड़ों लोगों की विभिन्न समस्याओं का समाधान किया जा चुका है। विशेष रूप से महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्हें एसआईआर, आधार कार्ड, राशन कार्ड, पेंशन, सरकारी फॉर्म तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज़ बनवाने में पूरा सहयोग दिया गया, जिससे गरीब और जरूरतमंद लोगों को काफी राहत मिली। शहज़ाद कुरैशी ने कहा कि उनकी हमेशा यही कोशिश रही है कि जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान आसानी से हो सके। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की गलियों, नालियों और सड़कों की खराब स्थिति को देखते हुए पार्षद और विधायक से लगातार संपर्क किया जा रहा है ताकि विकास कार्य जल्द पूरे हो सकें और जनता को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।


उन्होंने आगे कहा कि जनसेवा ही उनका मुख्य उद्देश्य है और वे बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के लोगों की मदद के लिए हमेशा तैयार रहते हैं। राष्ट्रीय सामाजिक कार्यकर्ता संगठन के कन्वीनर मोहम्मद आफ़ाक़ ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक सेवा ही सच्ची इंसानियत है। उन्होंने बताया कि कुछ दिन पहले विकास नगर झुग्गी-झोपड़ी में हुई भीषण आगजनी की घटना के बाद इसी कार्यालय के माध्यम से पीड़ित परिवारों तक तुरंत राहत सामग्री, खाने-पीने का सामान, कपड़े तथा अन्य आवश्यक सहायता पहुंचाई गई। मोहम्मद आफ़ाक़ ने कहा कि सामाजिक संगठन हमेशा गरीब, मजलूम और जरूरतमंद लोगों के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी इसी भावना के साथ सेवा कार्य जारी रखा जाएगा। उन्होंने सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं और आम जनता से अपील की कि वे समाजसेवा के कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें ताकि समाज के कमजोर वर्ग को सहारा मिल सके। प्रेस कॉन्फ्रेंस के अंत में जनसेवा में योगदान देने वाले सभी स्वयंसेवकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की सराहना की गई तथा भविष्य में और अधिक जनहित कार्य करने का संकल्प लिया गया।