हरदोई। अपना दल एस हरदोई जिला अध्यक्ष और बरौली प्रधान राजेन्द्र कुमार गौतम ने ग्राम सिकंदरपुर बघौली में बुद्ध पूर्णिमा पर भगवान गौतम बुद्ध और बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं का अनावरण किया। और उन्होंने कहा भगवान् गौतम बुद्ध ने अपना राज पाठ छोड़कर सत्य की खोज में निकल पड़े कठिन तपस्या करने पर बुद्धत्व प्राप्त किया पूरा विश्व आज भारत को नमन इस लिए करता है बुद्ध ने भारत में जन्म लिया आज के समय संपूर्ण विश्व में बुद्ध को मनाने वाले हर देश में रहते हैं भगवान गौतम बुद्ध ने मानवता, समता समानता शांति और करुणा का सन्देश दिया। बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा आजादी से पहले भारत में जाति प्रथा बहुत ही ज्यादा था महिलाओं और दलित वर्गों का जीवन पशुओं से निम्न स्तर पर था बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी ने भारतीय संविधान की रचना करके सभी महिलाओं और दलित पिछड़े वर्ग को बराबरी का अधिकार दिया बाबा साहब डॉ भीम राव अंबेडकर जी ने 1956 को आगरा में बौद्ध धर्म ग्रहण किया। कार्यक्रम का आयोजन डॉ भीम राव अंबेडकर बुद्ध विहार समिति सिकंदरपुर बघौली द्वारा आयोजित किया गया इस मौके विपिन कुमार सुनील कुमार पिंटू कुमार मुन्ना लाल देवेन्द्र कुमार पवन कुमार मंजेश कुमार चादिका प्रसाद सवेश कुमार गंगा चरन आदि सैकड़ों लोग गांववासी मौजूद रहे हैं।