• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Former minister Nawab Kazim Ali Khan alias Naved Mian welcoming Lebanese Ambassador Hadi Jaber and his family at Noor Mahal

नूर महल में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर और उनके परिवार का स्वागत करते पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां

रामपुर/उत्तर प्रदेश/रज़ा लाइब्रेरी पहुंचे लेबनान के राजदूत हादी जाबेर। साथ में पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां।

भारत और लेबनान हमेशा से अच्छे दोस्त : हादी जाबेर रामपुर पहुंचे लेबनान के राजदूत का नूर महल में शानदार स्वागत, रज़ा लाइब्रेरी का भी दौरा  रामपुर। भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर ने कहा कि भारत और लेबनान हमेशा से अच्छे दोस्त रहे हैं। इस रिश्ते को और मज़बूत बनाने की कोशिश है। 


भारत में लेबनान के राजदूत हादी जाबेर शनिवार को सपरिवार नूर महल पहुंचने पर पूर्व मंत्री नवाब काज़िम अली खां उर्फ नवेद मियां ने सभी का फूल मालाएं पहनाकर परम्परागत रूप से स्वागत किया। अतिथि देवो भव: की भावना से हुए इस्तक़बाल से राजदूत काफी खुश नजर आए।  उन्होंने मेहमाननवाज़ी और शाही दस्तरख्वान के पकवानों की प्रशंसा भी की। 

नवेद मियां के साथ राजनयिक ने विश्व धरोहर रामपुर रज़ा लाइब्रेरी का भी दौरा किया। उन्होंने हामिद मंज़िल की भव्यता को सराहा और रामपुर के तत्कालीन शासकों द्वारा इस लाइब्रेरी में मौजूद संग्रह को बेशकीमती क़रार दिया। रजा लाइब्रेरी के निदेशक डॉ पुष्कर मिश्र ने राजनयिक का स्वागत किया। उन्हें लाइब्रेरी में अरबी संग्रह के बारे में बताया। कई मुद्रित पुस्तके भी भेंट कीं।

राजनयिक ने कहा कि भारत और लेबनान के संबंध 1954 में राजनयिक संबंधों की स्थापना के बाद से ऐतिहासिक और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। दोनों देश अच्छे दोस्त हैं। उनका प्रयास है कि भारत और लेबनान का रिश्ता और ज़्यादा मज़बूत हो। उन्होंने कहा कि रामपुर आकर बहुत अच्छा लगा। भारत के लोग बहुत अच्छे हैं।  इस मौके पर पूर्व सांसद बेगम नूरबानो और पूर्व मंत्री के पीआरओ काशिफ खां भी मौजूद रहे।