मंडल मुरादाबाद उत्तर प्रदेशमथुरा/वृंदावन।ब्रजभूमि की पवित्रता, सनातन संस्कृति और धार्मिक गरिमा को सुरक्षित रखने के उद्देश्य से ब्रजभूमि को मांस, मदिरा और अंडा मुक्त घोषित करने की मांग को लेकर एक विशाल जनजागरण पदयात्रा निकाली जा रही है। इस पदयात्रा के माध्यम से अब तक 21 हजार लोगों के हस्ताक्षर एकत्र किए जा चुके हैं, जिन्हें लेकर पदयात्री उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath से मुलाकात करेंगे।
यात्रा में शामिल संतों, गौभक्तों और हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने कहा कि ब्रजभूमि भगवान श्रीकृष्ण की लीला स्थली है। यह भूमि करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है, इसलिए यहां मांस, मदिरा और अंडे की बिक्री पूर्ण रूप से बंद होनी चाहिए। उनका कहना है कि जिस भूमि पर राधा-कृष्ण की भक्ति और गौसेवा की परंपरा जीवित है, वहां तामसिक वस्तुओं का खुलेआम व्यापार धार्मिक भावनाओं को आहत करता है।
दयात्रा का नेतृत्व कर रहे सामाजिक एवं धार्मिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह केवल धार्मिक आंदोलन नहीं बल्कि सांस्कृतिक संरक्षण का अभियान है। यात्रा के दौरान लोगों को सनातन संस्कृति, गौसंरक्षण और ब्रज की पवित्रता बनाए रखने के लिए जागरूक किया जा रहा है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु और स्थानीय नागरिक भी इस अभियान का समर्थन कर रहे हैं।
यात्रियों ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मांग की जाएगी कि मथुरा-वृंदावन सहित संपूर्ण ब्रज क्षेत्र को आधिकारिक रूप से मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित किया जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी ब्रज की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को सुरक्षित रूप से देख सकें।
सनातनी रोशनी शुक्ला राष्ट्रीय युवा वाणी राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारतीय नारी सुरक्षा संस्कार घटक राष्ट्रीय संयोजक संतों और हिंदू संगठनों ने कहा कि ब्रजभूमि केवल एक क्षेत्र नहीं बल्कि करोड़ों हिंदुओं की आस्था और सनातन संस्कृति की आत्मा है। इसलिए इसकी पवित्रता बनाए रखना समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है।