राष्ट्रीय युवा वाहिनी एवं राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा आज केवल एक संगठन नहीं, बल्कि सेवा, संस्कार, राष्ट्रभक्ति और मानवता का एक मजबूत परिवार बन चुका है।
यहाँ केवल बातें नहीं होतीं, बल्कि हर दिन धरातल पर सेवा कार्यों के माध्यम से समाज के बीच एक नई मिसाल प्रस्तुत की जाती है। इसी क्रम में संगठन के तत्वावधान में आज लखनऊ में एक जरूरतमंद बेटी के विवाह का पावन आयोजन संपन्न कराया जा रहा है। वहीं आगामी 10 तारीख को सीतापुर रामपुर मथुरा तथा 11 तारीख को जलालपुर सीतापुर में भी जरूरतमंद बेटियों के विवाह कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
इन आयोजनों में संगठन द्वारा बेटियों को आवश्यक घरेलू सामग्री, आशीर्वाद एवं हर संभव सहयोग प्रदान कर उनके नए जीवन की सुखद शुरुआत में भागीदारी निभाई जा रही है। संगठन का उद्देश्य केवल सामाजिक और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करना नहीं, बल्कि समाज के कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद परिवारों के साथ खड़े होकर मानव सेवा को सर्वोपरि रखना है। राष्ट्रीय अध्यक्ष देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व में संगठन लगातार समाज सेवा के कार्यों को नई दिशा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि —
“राष्ट्रीय युवा वाहिनी में जुड़ा प्रत्येक पदाधिकारी और कार्यकर्ता हमारे परिवार का हिस्सा है। हम अपने हर पदाधिकारी की शिक्षा से लेकर शादी तक की जिम्मेदारी निभाने का संकल्प रखते हैं। बस आवश्यकता है ईमानदारी, समर्पण और लगन के साथ संगठन एवं राष्ट्रहित में कार्य करने की। जो भी समाजसेवी या शुभचिंतक सहयोग करना चाहते हैं, वे अपनी इच्छा अनुसार इस पुण्य कार्य में सहभागी बन सकते हैं।”
उन्होंने आगे कहा कि —
“बेटी केवल एक परिवार की नहीं, पूरे समाज की जिम्मेदारी होती है। जरूरतमंद बेटियों की शादी में सहयोग करना सबसे बड़ा पुण्य और मानवता की सच्ची सेवा है।” राष्ट्रीय युवा वाहिनी का संकल्प केवल सेवा कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि संगठन का उद्देश्य भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र के रूप में स्थापित करना तथा शिक्षा के साथ संस्कार को समाज के प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचाना है।
आज जब समाज में कई लोग केवल बड़ी-बड़ी बातें करते हैं, तब राष्ट्रीय युवा वाहिनी कर्म, सेवा और समर्पण की मिसाल बनकर कार्य कर रही है। जो लोग संगठन की कार्यशैली को देखना चाहते हैं, वे स्वयं आकर इन सेवा कार्यों को देख सकते हैं — यहाँ हर कार्य पूरी निष्ठा, ईमानदारी और मानवता के भाव से किया जाता है।