वाराणसी, 30 अप्रैल 2026 श्रीविद्यामठ में आयोजित समारोह में परमधर्माधीश्वर ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती जी महाराज ने गौप्रहरी प्रतियोगिता के विजेताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
यह प्रतियोगिता श्री गुरुकुलम न्यास द्वारा वाराणसी के विद्यालयों में कक्षा 3 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की गई थी, जिसका उद्देश्य गौसंरक्षण एवं सनातन संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। शंकराचार्य जी ने अपने संबोधन में गौमाता को भारतीय संस्कृति, अर्थव्यवस्था एवं आध्यात्मिक जीवन का आधार बताते हुए उनके संरक्षण की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता विद्यार्थियों में सांस्कृतिक चेतना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। संस्था के अध्यक्ष अभय शंकर तिवारी ने इसे गौप्रतिष्ठा आंदोलन की दिशा में एक सार्थक प्रयास बताया। कार्यक्रम का संचालन अनिल कुमार ने किया तथा समन्वयक विक्रम त्रिवेदी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम में राघव दास जी महाराज, परमात्मानंद जी महाराज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।