सनी शाह / लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित उमा पैलेस-2 में उमा ग्रुप ऑफ कंपनी के चेयरमैन रौशन सिंह "चंदन" द्वारा अपने स्वर्गीय पिता की पंचमी पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को भव्य धार्मिक, सामाजिक एवं भक्ति कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में खास उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर सुबह गौशाला में हजारों गायों को फल व चारा खिलाया गया। साथ ही बंदरों एवं अन्य पशुओं को भी भोजन कराया गया। सेवा भाव से किए गए इस आयोजन की लोगों ने सराहना की। शाम को विभिन्न प्रदेशों से आए कलाकारों द्वारा भव्य भक्ति संध्या प्रस्तुत की गई, जिसमें श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे नजर आए। वहीं श्रद्धालुओं के लिए विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
कार्यक्रम में क्षेत्र के पक्ष और विपक्ष दोनों दलों के विधायक उपस्थित रहे। साथ ही कई गणमान्य लोग, जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी, एवं क्षेत्रीय नागरिक भी बड़ी संख्या में शामिल हुए। प्रेस वार्ता के दौरान आचार्य मनोज पाण्डेय, पूर्व मैनेजर कोआपरेटिव बैंक कृपाशंकर मिश्रा, स्वामीनाथ यादव, मनीष उमराव एवं अवनीश सिंह, अंकुर पांडे सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। पूरे आयोजन में लोगों के अंदर काफी उत्साह देखने को मिला और कार्यक्रम बेहद धूमधाम से सम्पन्न हुआ।