आजाद अधिकार सेना ने 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति पर किया मंथन

वाराणसी। आजाद अधिकार सेना के वाराणसी मंडल की महत्वपूर्ण बैठक संगठन मंत्री श्याम सेठ के आवास पर मंडल अध्यक्ष सुरेश सेठ की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में सुरेश सेठ, श्याम सेठ, आर.के. श्रीवास्तव, मनोज विश्वकर्मा, संतोष कुमार, काजल देवी, संदीप सेठ, उधम सिंह सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने और जन-जन तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने का संकल्प लिया।