लखनऊ। राजधानी राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रोशनी शुक्ला ने मिशन शक्ति/महिला शक्ति करण अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं को आत्मनिर्भर, जागरूक और सशक्त बनने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं एवं युवतियों को संबोधित करते हुए रोशनी शुक्ला ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा और आत्मसम्मान के प्रति जागरूक करना है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं और समाज को नई दिशा दे रही हैं, ऐसे में जरूरी है कि हर महिला शिक्षा, सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर कदम बढ़ाए।
उन्होंने आगे कहा कि महिला सशक्तिकरण तभी संभव है जब महिलाओं को समान अवसर मिले और समाज में उनकी भागीदारी मजबूत हो। रोशनी शुक्ला ने मिशन शक्ति अभियान के तहत सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी देते हुए महिलाओं से लाभ उठाने की अपील की।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिला कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे। जनसभा के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर महत्वपूर्ण संदेश दिए गए। आयोजन में उपस्थित लोगों ने महिला सशक्तिकरण को लेकर अभियान को सराहा और मिशन शक्ति को आगे