विधायक O. P. Srivastava ने अपने आवास पर भरा डिजिटल जनगणना का फॉर्म

सनी शाह / लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित आवास पर चल रहे “स्व जनगणना अभियान” के अंतर्गत डिजिटल सेंसस में सहभागिता करते हुए स्वयं की जनगणना कराई। इस अवसर पर नगर निगम के जोनल अधिकारी श्री रामेश्वर प्रसाद एवं उनकी टीम ने विधायक जी का ऑनलाइन स्व गणना फॉर्म भरवाकर अभियान की प्रक्रिया पूर्ण कराई। इस दौरान विधायक श्री ओ. पी. श्रीवास्तव ने कहा कि “डिजिटल सेंसस केवल जनगणना नहीं, बल्कि विकसित भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पारदर्शी एवं प्रामाणिक आंकड़ों के माध्यम से सरकार जनता की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सकेगी और शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, पानी सहित सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रभावी रूप से समाज के अंतिम व्यक्ति तक लागू किया जा सकेगा। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने में प्रत्येक नागरिक की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।” उन्होंने लखनऊ पूर्वी विधानसभा की समस्त जनता से अपील करते हुए कहा कि अधिक से अधिक संख्या में डिजिटल सेंसस अभियान में सम्मिलित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें तथा राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण अभियान को सफल बनाएं। इस अवसर पर नगर निगम के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।