पुलिस अधीक्षक श्रीमती चारू निगम के कुशल निर्देशन में जनपद पुलिस द्वारा 'मिशन शक्ति फेज-5.0' के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक बनाने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है। आज जनपद के विभिन्न स्कूलों, कॉलेजों, गाँवों और सार्वजनिक चौपालों पर महिलाओं को उनके अधिकारों और अपराधों से बचाव के प्रति शिक्षित किया गया।
कार्यक्रम बिन्दु: गाँव-गाँव चौपाल: पुलिस टीमों ने मोहल्लों और गाँवों में चौपाल लगाकर महिलाओं से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं का मौके पर संज्ञान लिया। किसी भी संकट या दुर्व्यवहार की स्थिति में घबराएं नहीं, सुलतानपुर पुलिस आपकी सहायता हेतु 24x7 तत्पर है। इन टोल-फ्री नंबरों का निःसंकोच उपयोग करें: