इरम पब्लिक कॉलेज के होनहारो छात्रों का सम्मान

लखनऊ, इस्लामिक सेंटर ऑफ़ इंडिया एवं शाहीन एकडमी के तत्वावधान में इरम पब्लिक कॉलेज सहित लखनऊ के नामचीन विद्यालयों के छात्रों को बोर्ड परीक्षा में 90% से अधिक अंक  हासिल करने पर सम्मानित किया गया ऐशबाग स्थित शाहीन एकडमी प्रांगण में इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया द्वारा मुस्लिम धर्मगुरु ऐशबाग ईदगाह इमाम श्री खालिद रशीद फरंगी महली, श्री राजेंद्र सिंह बग्गा, श्री जावेद आलम ने इरम ग्रुप ऑफ़ स्कूलस के अंतर्गत संचालित केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा परिषद के मान्यता प्राप्त इरम पब्लिक कॉलेज के सुयश पाण्डेय, आयुषी चौधरी एवं पलक छवि गुप्ता को श्री खालिद रशीद फरंगी महली ने प्रमाण पत्र एवं परितोषिक देकर सम्मानित किया. कार्यक्रम में इरम पब्लिक कॉलेज के वरिष्ठ शिक्षक श्री राजेश त्रिपाठी एवं श्रीमती शीतल नारायण सहित छात्रों के अभिभावक सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र छात्राये बड़ी तादाद में शामिल हुए