जी एस सोलर एंड बैटरीज द्वारा सेवा का पर्व आयोजित

कानपुर, उत्तर प्रदेश। शनिवार को ब्रह्मदेव चौराहा दुर्गा लोन के सामने जी एस सोलर एंड बैटरीज के द्वारा महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष्य में सेवा का पर्व मनाया गया जिसमें हजारों की संख्या में राहगीरों को तपती गर्मी से राहत दिलाने के लिए शरबत का वितरण किया गया, इस दौरान मुख्य अतिथि गोविंद नगर विधानसभा से विधायक सुरेंद्र मैथानी ने इस भव्य आयोजन में अपनी गरिमा में उपस्थिति दर्ज कराई। आयोजकों द्वारा आए हुए मुख्य अतिथि का स्वागत फूलों का गुलदस्ता देकर किया गया। विधायक सुरेंद्र मैथानी ने आयोजक जितेंद्र गांधी को इस सेवा के पर्व के लिए अपनी मंगलकामनाएं दी, उन्होंने कहा, इस भीषण गर्मी में जी एस सोलर एंड बैटरीज द्वारा जो सेवा का पर्व मनाया गया है वह प्रशंसा के योग्य है, वही जितेंद्र गांधी ने कहा कि, महाराणा प्रताप जी की जयंती के उपलक्ष में आज हजारों राहगीरों को शरबत का वितरण किया गया है, और हम आगे भी ऐसे आयोजन लगातार करते रहेंगे। इस दौरान आशीष कश्यप, सुशांत अवस्थी, मनीष पाल, ब्रह्मदत्त द्विवेदी, रोहित पाठक आदि लोग मौजूद रहें।