रामपुर/ उत्तर प्रदेश/ जनपद के थाना सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत एक अंडे की दुकान में अचानक आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग लगते ही आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया और दुकानदार व स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। दुकान बंद होने के कारण आग तेजी से फैलने का खतरा बढ़ गया था। स्थिति को गंभीर देखते हुए पुलिस ने दुकान का ताला तोड़कर अंदर प्रवेश किया और तुरंत फायर ब्रिगेड को बुलाया।
फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से दुकान में रखा सामान जलकर खाक हो गया और दुकानदार को नुकसान हुआ है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट या अन्य कारण हो सकते हैं, जांच के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।