ब्यूरो बलजीत शर्मा लालरू 10 मई दिन रविवार को भारतीय जनता पार्टी के सीनियर लीडर सुशील राणा के अगुवाई में कार्यालय का उद्घाटन किया गया। मंडल अध्यक्ष संजीव राणा के देख रेख में कार्यक्रम की शुरुआत की गई। सर्वप्रथम प्रधान सुशील राणा ने कार्यालय में योग ब्राह्मणों के द्वारा हवन पूजन करने के बाद वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी का आशीर्वाद लेते हुए प्रभारी धालीवाल एवं सीनियर लीडरों के साथ मिलकर रिबन काट कर उद्घाटन समारोह की शुरुआत की गई। बीजेपी के सीनियर वक्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को एवं इलाका निवासियों को जागरुक करते हुए कहा कि पंजाब में अबकी बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। बंगाल एवं असम में पूर्ण बहुमत से भारतीय जनता पार्टी का कमल खिला है। इस बार पंजाब में भी आप सभी लोगों के सहयोग से कमल खिलेगा एवं सरकार बनेगी। लालरू, डेराबस्सी, जीरकपुर नगर कौंसिल में भी भारतीय जनता पार्टी का कब्जा होगा। उद्घाटन समारोह में आए हुए सभी इलाका निवासियों को प्रधान सुशील राणा ने धन्यवाद करते हुए आभार प्रकट किया।