शैलेंद्र गुप्ता को अध्यक्ष मनोनीत किया गया। साथ ही मोहम्मद भूरे को महासचिव, गुलफाम रजा को विधि सलाहकार, उत्कर्ष गुप्ता को सचिव तथा मरी माता रोड से मोहम्मद दिलशाद को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस अवसर पर मोहम्मद यूनुस, असलान, सिद्धांत शुक्ला, हेमंत बंसल, मोईन, आकाश बगड़िया, भास्कर गुप्ता, नितिन अग्रवाल सहित कई व्यापारियों ने संगठन की सक्रिय सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे, राष्ट्रीय सचिव पी.एम. त्रिपाठी, लखनऊ जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष योगेश शुक्ला, मोहित मिश्रा, मरी माता अध्यक्ष मोबीन, देवेंद्र मिश्रा सहित व्यापारी एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा केंद्रीय एवं प्रदेश की सरकार का रवैया व्यापारियों के प्रति ठीक नहीं है सभी पदाधिकारी डोर-टू-डोर जाकर व्यापारियों को संगठन से जोड़ें तथा आपसी एकता को और अधिक मजबूत करे। तभी व्यापारियों का उत्पीड़न करने वालों को मजबूती से जवाब दे पाएंगे