नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में 195 लोगों की जांच।

वाराणसी। श्री काशी अग्रवाल समाज एवं रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा मेदांता हॉस्पिटल के सहयोग से अग्रवाल भवन, आसभैरो में नि:शुल्क स्वास्थ्य एवं जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीपी, शुगर, ईसीजी, बीएमडी, पीएफटी एवं ऑक्सीजन जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य परीक्षण किए गए, जिसमें लगभग 195 लोगों की जांच हुई।


शिविर में वरिष्ठ डॉक्टर हिमांशु पांडे, तेजस्व दीक्षित, ऋषभ कुमार, रजत पांडे एवं उनकी टीम ने सेवाएं दीं। मुख्य अतिथि उत्तम अग्रवाल ने कहा कि रोटरी क्लब और श्री काशी अग्रवाल समाज लगातार समाज सेवा के कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में संतोष अग्रवाल ने अतिथियों का स्वागत किया। दीपक अग्रवाल एवं धर्मेंद्र गोयल ने शिविर के आयोजन की जानकारी दी।