• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Students' perspective on natural resources is the blueprint for building a new India - Faizi Yunus

छात्रों का प्राकृतिक संसाधनों पर दृष्टिकोण नव भारत निर्माण की ruprekha- फैज़ी यूनुस

लखनऊ, इरम पब्लिक कॉलेज इंदिरानगर में छात्रों द्वारा " स्वच्छ पृथ्वी हरित पृथ्वी "थीम पर विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया. प्रदर्शनी का उदघाटन इरम एजुकेशनल सोसाइटी के निदेशक श्री ख़्वाजा फैज़ी यूनुस एवं प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने पौधा रोपण कर किया. निदेशक महोदय ने कक्षा 1 से 12 तक के छात्रों ने विभिन्न प्रकृति संसाधनों पर नवाचारी  मॉडल बनाये.

स्वच्छ पृथ्वी हरित पृथ्वी का सन्देश देते हुए नवीकृत ऊर्जा, सोलर प्लांट, जल शोधन के जीवंत मॉडल को दैनिक जीवन से जोड़ कर सराहनीय प्रस्तुति दी, जहाँ एक तरफ वृक्षारोपण पर ध्यान देने का सन्देश तो दूसरी तरफ नवीकरणीय ऊर्जा को अपनाने का सन्देश दिया गया. निदेशक श्री फैज़ी यूनुस ने छात्रों द्वारा निर्मित मॉडलो का अवलोकन करते हुए कहा छात्रों में पृथ्वी एवं प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के प्रति दृष्टिकोण यह दर्शाता है कि भावी पीढ़ी प्रकृति के प्रति कितना सचेत है. यही सोच स्वच्छ और हरित पृथ्वी हेतु राष्ट्रीय अभियानो को नई दिशा प्रदान करेंगी.

प्रदर्शनी में नमरा, हर्षित, रितेश और गौरांग इत्यादि ने जहाँ भौतिक और रसायन विज्ञान के सिद्धांतो पर आधारित मॉडल बनाये वही बारहवी के छात्रों में विभिन्न जीवो के जीवन चक्र कि सजीव प्रस्तुति दी. प्रधानाचार्या श्रीमती सहर सुल्तान ने छात्रों की रचनात्मकता एवं वैज्ञानिक दृष्टिकोण को सराहनीय बताया और नवचारो को आने समय की जरूरत बताया, विज्ञान विभाग की प्रमुख भाविनी श्रीवास्तव के दिशा निर्देशन में रोली श्रीवास्तव, अंजुम आरा, इंदू चौबे, सादिया हामिद और सानिया ने बच्चों को मॉडल बनाने में सहायता की