रामपुर उत्तर प्रदेश/जैसा कि सर्व विदित है की दिनांक २९/०४/२०२६ दिन बुधवार को सिविल लाइंस पर भगवान परशुराम चौक का विधिवत लोकार्पण माननीय आकाश सक्सेना जी के द्वारा फीता काटकर किया जा चुका है! यह एक ऐतिहासिक कार्य था जो की जीवन पर्यंत याद रहेगा आप सभी ने इस ऐतिहासिक कार्य का साक्षी बनकर एक दूसरे का मान सम्मान बढ़ाया है! इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में जनपद के समस्त तहसीलों बिलासपुर, स्वार,टांडा,मिलक,शाहबाद, सैफनी व अन्य जनपद मुरादाबाद,बरेली,संभल व रामपुर नगर से आए सैकड़ो ब्राह्मणों का हृदय तल से आभार आयोजकों की ओर से कुछ जाने अनजाने में कोई त्रुटि रह गई हो उसके लिए क्षमा प्रार्थी!