ल्कीपुर/अयोध्या। तहसील मिल्कीपुर के मोतीगंज क्षेत्र अंतर्गत रामपुर रामगंज बाजार में तेज आंधी और बारिश ने भारी तबाही मचाई। इस दौरान संचालित पांडेय बीज भंडार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। बताया गया कि तेज हवा के चलते दुकान के ऊपर लगी करीब 28 फुट लंबी टीन की चादर उड़ गई, जिससे पूरी दुकान तहस-नहस हो गई। दुकान में रखा जिंक, सल्फर, सुपर खाद (लगभग पांच कुंटल), उर्वरक तथा दवाएं जैसे एम-45, मैन्कोजेब, थायामेथोक्सम आदि खराब हो गईं। इसके अलावा उर्द, धनिया, मक्का, बाजरा, लौकी, नेनुआ और कद्दू सहित कई कुंटल बीज पानी भरने से नष्ट हो गए।
दुकान मालिक बिमलेश कुमार पांडेय ने बताया कि यही उनकी आजीविका का एकमात्र साधन था, जो आंधी-पानी की चपेट में आकर पूरी तरह बर्बाद हो गया। लेखपाल विवेक सिंह ने बताया कि क्षेत्र में आंधी-बारिश से कई लोगों को नुकसान हुआ है। प्रभावितों का निरीक्षण किया जा रहा है और शासन की ओर से मिलने वाली सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।