लखनऊ/ राजधानी/ प्रतिनिधिमंडल ने चिनहट-अयोध्या रोड क्षेत्र में रात्रि के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग उठाई। व्यापारियों ने एसीपी महोदय को अवगत कराया कि पूर्व की भांति हर माह पुलिस-व्यापारी बैठक नियमित रूप से आयोजित की जाए, जिससे आपसी समन्वय बना रहे। साथ ही होटल एवं ढाबा संचालकों को अपनी जीविका सुचारू रूप से चलाने के लिए कार्य करने की अनुमति दी जाए। उन्होंने यह भी मांग की कि यदि किसी व्यापारी के साथ कोई अराजक तत्व दुर्व्यवहार करता है तो पुलिस प्रशासन तत्काल सहयोग करे।
प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा पुलिस प्रशासन की गाइडलाइन के अनुरूप कार्य करता रहा है, अतः पुलिस भी व्यापारियों के साथ सहयोगात्मक रवैया अपनाए। एसीपी विभूति खंड ने व्यापारियों की सभी समस्याओं को गंभीरता से सुना और थाना प्रभारी चिनहट को फोन कर निर्देशित किया कि रात्रि में दुकानों को रात 2 बजे तक खोलने की अनुमति दी जाए तथा किसी भी व्यापारी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पुलिस-व्यापारी बैठक नियमित होगी और क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाएगी। इस अवसर पर इकाई अध्यक्ष रतन दास, संरक्षक संजय दीक्षित, उपाध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, शिवाकांत यादव, महासचिव राजेंद्र सिंह, सचिव निर्भय सिंह, योगेश शुक्ला, देवेंद्र मिश्रा सहित अनेक पदाधिकारी एवं व्यापारी उपस्थित रहे। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अंजनी कुमार पांडे ने अयोध्या रोड के व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि पुलिस प्रशासन और व्यापारियों के बीच समन्वय बनाए रखना आवश्यक है।
उन्होंने मांग की कि पूर्व में लागू व्यवस्था को यथावत रखा जाए और पुलिस प्रशासन निष्पक्ष रूप से अपना कार्य करे, जिससे किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न न हो। उन्होंने यह भी कहा कि फैजाबाद रोड एक 24 घंटे संचालित रहने वाला प्रमुख मार्ग है, जो अयोध्या होते हुए बिहार तक जाता है। बड़ी संख्या में यात्री इस मार्ग से गुजरते हैं और लखनऊ में भोजन करने की अपेक्षा रखते हैं, ऐसे में व्यापारियों को कार्य करने के लिए अनुकूल वातावरण मिलना अत्यंत आवश्यक है।