वाराणसी। राजर्षि स्कूल ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरएसएमटी) में भारतीय सांस्कृतिक नवाचार सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन का केंद्र संस्कृति, ज्ञान, नवाचार, सृजन, वैश्वीकरण और भविष्य रहा। निदेशक प्रभारी डॉ. अमन गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि पद्मश्री कृषिविद् चंद्रशेखर ने भारतीय कृषि परंपरा व स्थानीय ज्ञान को नवाचार से जोड़ने पर विचार रखे। प्रो. सुनील कुमार चौधरी ने ज्ञान, विज्ञान, नवाचार और मानवीय मूल्यों के समन्वय, पुनीत मल्होत्रा ने नेतृत्व व व्यक्तित्व विकास तथा अंशुमान सिंह ने भारतीय संस्कृति, आतिथ्य और व्यवसाय के संबंधों पर प्रकाश डाला परिचर्चा सत्र में डॉ. अतुल सिंह, मोनेश, हिमांशु चतुर्वेदी, फिल्म निर्देशक अजय कन्नौजिया और अभिनेता-थिएटर निर्देशक सुजीत अस्थाना ने विद्यार्थियों से संवाद किया। व्यावसायिक नवाचार सत्र में सीए धनंजय ओझा, अभिजीत सिंह और अभिनव सिंह ने उद्यमिता एवं नए व्यावसायिक विचारों पर मार्गदर्शन दिया तीन टीमों को सीड फंडिंग के लिए चुना गया। इनमें SpeedyGo की कुमकुम सिंह, खुशी सिंह व आशी यादव (एमबीए द्वितीय वर्ष), Saarthi Ambulance की आयुषी दुबे व माही गुप्ता तथा FreshMarket की पलक सिंह व विवेक विश्वकर्मा (दोनों एमबीए प्रथम वर्ष) शामिल हैं। प्रतियोगिता में SpeedyGo ने प्रथम, Kritisrot की नेहा, रिया गुप्ता व वंशिका दुबे ने द्वितीय और FreshMarket ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। संचालन डॉ. गरिमा आनंद ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संयोजक डॉ. विनिता कालरा ने दिया।