• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Child scientists gave the message of scientific consciousness in the inter-school science exhibition.

अन्तर्विद्यालयीय विज्ञान प्रदर्शनी में बाल वैज्ञानिकों ने दिया वैज्ञानिक चेतना का सन्देश

लखनऊ, बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी अलीगंज लखनऊ स्थित शिव सहाय जी सभागार में आज दिनांक -25/04/2026 को‌ प्रातः 11:00 बजे से, बाल निकुंज स्कूल्स एंड कॉलेजेस की  अंतर्शाखीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। जिसमें सभी शाखाओं से कक्षा-12 के बाल वैज्ञानिकों ने प्रतिभा किया। 


इस प्रदर्शनी में  नवाचार आधारित 44 मॉडलों के साथ लगभग 130 बाल वैज्ञानिक शामिल हुए। प्रदर्शनी के मुख्य अतिथि मण्डलीय विज्ञान  प्रगति अधिकारी  डॉ दिनेश कुमार जायसवाल ने प्रदर्शनी का निरीक्षण करते हुए बच्चों से उनके नवाचार वैज्ञानिक खोज व प्रयासों की जानकारियां ली तथा उनके नवाचार चिंतन को  गाइड लाइन देते हुए वैज्ञानिक खोज के प्रयासों को सफल होने के लिए   ऊर्जावांवित किया। इस प्रकार निरीक्षण पूर्ण करने के उपरांत  प्रथम, द्वितीय ,तृतीय ,चतुर्थ एवं पांचवें नवाचार के मॉडल की घोषणा करते हुए बाल वैज्ञानिकों को क्रमशः ₹1001, ₹901,  ₹801, ₹701 और ₹601  की नकद धनराशि के साथ प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका हौसला अफजाई किया। 


मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि यही वैज्ञानिक नवाचारों की श्रंखला जल्द ही हमारे हिन्दुस्तान को विकसित राष्ट्र की संज्ञा दिलवाएगी

विजेताओं में‌ बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी के शिवम दिक्षित, शिवम सिंह व शेखर वर्मा की जोड़ी ने "रेन डिटेक्टिंग सिस्टम" मॉडल पर प्रथम पुरस्कार प्राप्त किया। द्वितीय पुरस्कार बाल निकुंज इंग्लिश स्कूल अलीगंज शाखा के "सोलर  बोट" मॉडल को प्राप्त हुआ तथा तृतीय पुरस्कार बाल निकुंज गर्ल्स एकेडमी के मॉडल "क्राप  प्रोटेक्शन फ्रॉम एनिमल्स" (शिवांगी अवस्थी ,जेबा जेहरा और अनामिका सिंह ) के मॉडल को दिया गया। चतुर्थ पुरस्कार पलटन शाखा के "कमर्शियल बैंक सिस्टम" मॉडल को दिया गया जबकि पांचवा पुरस्कार बाल निकुंज इंटर कॉलेज बॉयज बिग के "कन्वर्ट वेस्ट ए सी  एअर इन टू  इलेक्ट्रिक" मॉडल को मिला।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ दिनेश कुमार के साथ कॉलेज प्रबंध निदेशक एच एन जायसवाल कोऑर्डिनेटर सुधीर मिश्रा प्रधानाचार्य डॉक्टर अनूप कुमारी शुक्ला सभी शाखाओं के सीनियर इन्चार्जेस व विज्ञान के प्रवक्तागण  उपस्थित रहे।