• Home
  • Uttar Pradesh
  • Lucknow
  • Managing Director, State Bank of India presented a cheque for ?25.00 lakh to Help You Educational and Charitable Trust, Lucknow under CSR.

भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंध निदेशक ने सीएसआर के तहत हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ को रु 25.00 लाख का चेक भेंट किया।

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के प्रबंध निदेशक  रवि रंजन ने लखनऊ मण्डल की अपनी यात्रा के दौरान हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ को ₹25.00 लाख का चेक भेंट किया। यह योगदान बैंक की कॉर्पोरेट सामाजिक सेवा उत्तरदायित्व (CSR) पहल के तहत किया गया  इस वित्तीय सहायता का उपयोग लखनऊ में 10 प्राथमिक सरकारी स्कूलों के उन्नयन के लिए किया जाएगा। इस पहल का उद्देश्य जिले में शिक्षा पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत करना और बच्चों के सीखने के लिए बेहतर माहौल प्रदान करना है इस अवसर पर, रवि रंजन ने कहा, "यह योगदान शिक्षा क्षेत्र को मजबूत करने और बच्चों के समग्र विकास एवं उच्च साक्षरता दर को सुनिश्चित करने में उन्नत मार्ग प्रशस्त करेगा इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक  दिपेश राज, महाप्रबंधक विमल किशोर, महाप्रबंधक-प्रथम,  राजीव कुमार, महाप्रबंधक द्वितीय- और  कौशलेंद्र कुमार, महाप्रबंधक - तृतीय, भारतीय स्टेट बैंक, लखनऊ मण्डल भी उपस्थित रहें हेल्प यू एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट, लखनऊ के संस्थापक और प्रबंध न्यासी  हर्षवर्धन अग्रवाल ने इस कार्यक्रम में भाग लिया सीएसआर की यह सार्थक पहल सामुदायिक कल्याण और सुलभ शिक्षा के प्रति एसबीआई की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है।