रामपुर। सरस्वती विद्या इंटर कॉलेज रामपुर की छात्रा हेमा राठौर ने इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 500 में 394 अंक प्राप्त किए हैं। हेमा की इस सफलता से परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। जैसे ही परीक्षा परिणाम आया, माता-पिता ने बेटी को लड्डू खिलाकर मिठाई बांटी और उसकी मेहनत की सराहना करते हुए खुशियां मनाईं।
हेमा राठौर चादर वाला बाग की निवासी हैं। उन्होंने बताया कि इस सफलता के पीछे उनकी नियमित पढ़ाई और शिक्षकों का मार्गदर्शन रहा है। हेमा ने कहा कि आगे वह बीकॉम (B.Com) करना चाहती हैं और इसके साथ-साथ एस.वी.आई. कोचिंग भी करेंगी ताकि भविष्य में बेहतर करियर बना सकें।
हेमा की सफलता पर विद्यालय के शिक्षकों एवं परिचितों ने भी उन्हें बधाई दी और उज्जवल भविष्य की कामना की। क्षेत्र में भी हेमा की उपलब्धि की चर्चा हो रही है और लोग उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।