रामपुर/ उत्तर प्रदेश/शहर कोतवाली मोहल्ला जैन मंदिर निकट सरस्वती शिशु मंदिर में युवा कल्याण सेवा समिति के सभी कार्यकर्ता खुश दिखाई दिए और बच्चों के चेहरे भी खिल पड़े । हमारे विद्यालय श्री मोती राम सरस्वती शिशु विद्या मंदिर फूटा महल रामपुर में युवा कल्याण सेवा समिति रामपुर की तरफ से हमारे सभी भैया बहनों व आचार्यों को इस गर्मी के मौसम में राहत दिलाने के लिए फ्रूटी O.R.S. के घोल के पैकेट बांटे साथ ही बच्चों को गर्मी से बचने व जीवन में अच्छी आदतों का निर्माण करने की शिक्षा भी बताई गई यह कार्य सेवा समिति की सदस्य श्रीमती सारिका रस्तोगी जी की तरफ से किया गया प्रधानाचार्य नन्द किशोर समोनिया ने सारिका बहन का इस महान उत्कृष्ट कार्य के लिए मन से धन्यवाद दिया और आगे भविष्य में भी इस तरीके के सहयोग की अपेक्षा की जाएगी।