दिनांक 19/05/2026 को जनपद बाराबंकी के गड़िया बाजार स्थित केसरी नंदन हनुमान मंदिर, पांडे कोठारिया के पावन प्रांगण में श्रद्धा, भक्ति एवं सनातन संस्कृति के भावों से ओत-प्रोत सब्जी-पूड़ी के दिव्य एवं भव्य भंडारे का आयोजन अत्यंत श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस पुण्य अवसर पर क्षेत्र के श्रद्धालुओं, ग्रामवासियों एवं सनातन प्रेमियों की भारी उपस्थिति देखने को मिली।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ✨ हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ✨ ने पहुंचकर भगवान बजरंगबली का आशीर्वाद प्राप्त किया तथा श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे बजरंगबली मंदिर निर्माण कार्य को देखकर प्रसन्नता व्यक्त की और मंदिर निर्माण एवं सनातन धर्म की सेवा हेतु हर संभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने अपने संबोधन में कहा कि—“सनातन धर्म हमारी संस्कृति, हमारी पहचान और हमारी आत्मा है। धर्म एवं मंदिरों की सेवा करना प्रत्येक सनातनी का कर्तव्य है। जब भी मंदिर, समाज या धर्म के लिए मेरी आवश्यकता पड़े, मैं सदैव आपके साथ खड़ा मिलूंगा।”
इस अवसर पर मंदिर के महंत ✨ श्री मोनू महाराज जी ✨ ने राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी का अंगवस्त्र एवं सम्मान चिन्ह भेंट कर भव्य स्वागत एवं सम्मान किया। कार्यक्रम में धार्मिक वातावरण, जय श्री राम एवं बजरंगबली के जयकारों से संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।
इस पावन आयोजन में राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ ✨ स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज, राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुशासन समिति ✨, ✨ कृष्ण पाराशर जी महाराज (वाराणसी) ✨ एवं संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष ✨ विशाल कुमार जी ✨ विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी अतिथियों ने भंडारे की व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सेवा भावना एवं मंदिर निर्माण कार्य की सराहना की।
कार्यक्रम में ग्रामवासी, क्षेत्रवासी एवं समस्त श्रद्धालुजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने मिलकर सनातन संस्कृति की एकता, सेवा एवं धर्म जागरण का संदेश दिया। यह आयोजन केवल भंडारा नहीं बल्कि सामाजिक समरसता, धार्मिक आस्था और हिंदू एकता का प्रेरणादायी उदाहरण बनकर सामने आया।