• Home
  • Uttar Pradesh
  • Meerut
  • New appointment in Rashtriya Yuva Vahini National Volunteer BJP – Priya Kushwaha ji became District President, Meerut

राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा में नई नियुक्ति — प्रिया कुशवाहा जी बनीं जिला अध्यक्ष, मेरठ

मेरठ/नई दिल्ली। राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के संगठन विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण के उद्देश्य से प्रिया कुशवाहा जी को जिला अध्यक्ष, मेरठ के पद पर नियुक्त किया गया है।

यह नियुक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में की गई है।

 प्रिया कुशवाहा जी का योगदान और नई भूमिका प्रिया कुशवाहा जी लंबे समय से समाज सेवा, महिला जागरूकता, संगठन निर्माण एवं सामाजिक कार्यों में सक्रिय हैं। उनकी नियुक्ति से मेरठ जिले में संगठन को नई ऊर्जा, सशक्त नेतृत्व एवं संगठनात्मक मजबूती प्राप्त होगी।

 राष्ट्रीय नेतृत्व का संदेश “प्रिया कुशवाहा जी जैसी समर्पित और कर्मठ महिला का जिला अध्यक्ष के रूप में चयन संगठन के लिए गर्व का विषय है।

उनका नेतृत्व संगठन को नई दिशा और मजबूती प्रदान करेगा। 

संगठन का उद्देश्य राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा का संकल्प है — गौ, गंगा, गीता, गायत्री, मठ और मंदिर की रक्षा करते हुए भारत को वैदिक सनातन राष्ट्र बनाना।

संगठन पूरे देश में महिला सशक्तिकरण, संस्कारशाला स्थापना, धर्म रक्षा, शिक्षा एवं राष्ट्र निर्माण के कार्यों में सक्रिय है। संपूर्ण राष्ट्रीय कार्यकारिणी, मेरठ संगठन टीम एवं संगठन परिवार ने

प्रिया कुशवाहा जी को उनकी नई जिम्मेदारी पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।