• Home
  • Uttar Pradesh
  • Sitapur
  • National President Hindu Dev Prakash Shukla participated in the huge Bhandara at Manwa Chowki and gave the message of service and eternal unity.

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला ने मनवा चौकी विशाल भंडारे में की सहभागिता, दिया सेवा और सनातन एकता का संदेश

सीतापुर। मनवा चौकी पर आयोजित विशाल भंडारा कार्यक्रम में राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने सहभागिता कर श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। यह आयोजन धार्मिक आस्था, सेवा भावना और सामाजिक समरसता का भव्य उदाहरण बना, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस पावन अवसर पर अनुशासन समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूज्य स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष सीतापुर राजेश शुक्ला जी, पिछड़ा वर्ग आयोग उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार तथा पूर्व सांसद सीतापुर माननीय राजेश वर्मा जी, राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा के राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष कृष्ण पाराशर वाराणसी, विशाल कुमार सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


कार्यक्रम में विश्व हिंदू रक्षा परिषद के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल राय जी की विशेष उपस्थिति भी रही। उन्होंने सनातन संस्कृति, राष्ट्रहित और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए सभी संगठनों को मिलकर कार्य करने का संदेश दिया।

भंडारे में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी तथा सभी अतिथियों ने प्रसाद ग्रहण कर आयोजकों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान समाज सेवा, राष्ट्रहित एवं सनातन संस्कृति को मजबूत करने को लेकर विशेष चर्चा हुई।

राष्ट्रीय अध्यक्ष हिंदू देव प्रकाश शुक्ला जी ने अपने संबोधन में कहा कि भंडारे जैसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन समाज में भाईचारे, सेवा भावना और एकता का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा ही सच्चा धर्म है और राष्ट्रीय युवा वाहिनी नेशनल वालंटियर भाजपा सदैव समाजहित एवं राष्ट्रहित के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रहेगी।



पूज्य स्वामी नित्यानंद पुरी जी महाराज ने अपने आशीर्वचन में कहा कि सनातन संस्कृति सेवा, त्याग और मानव कल्याण की भावना पर आधारित है। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला जी एवं राज्य मंत्री राजेश वर्मा जी ने आयोजकों को सफल आयोजन हेतु शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम सामाजिक समरसता और आपसी सौहार्द को मजबूत करने का कार्य करते हैं।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने श्रद्धापूर्वक सेवा कार्यों में सहभागिता निभाई तथा समाज को एकजुट होकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का संदेश दिया। विशाल भंडारे का आयोजन अत्यंत भव्य एवं सफल रहा, जिसकी क्षेत्रभर में सराहना की जा रही है।