वाराणसी। भीषण गर्मी के बीच समाजसेवा की दिशा में सराहनीय पहल करते हुए मारवाड़ी युवा मंच वाराणसी गंगा शाखा द्वारा चौक स्थित हिंदू सेवा सदन में यूवी फिल्टर युक्त पाँचवाँ वॉटर कूलर स्थापित किया गया।
वॉटर कूलर लगने से अस्पताल में कार्यरत कर्मचारियों, भर्ती मरीजों एवं उनके परिजनों को स्वच्छ, शीतल एवं ठंडा पेयजल उपलब्ध हो सकेगा। गर्मी के मौसम में यह सेवा लोगों के लिए काफी राहतभरी एवं उपयोगी सिद्ध हो रही है।
हिंदू सेवा सदन प्रबंधन समिति के सदस्यों ने इस जनसेवा कार्य के लिए मारवाड़ी युवा मंच गंगा शाखा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए इसे समाजहित में एक प्रेरणादायक पहल बताया। शाखा के इस प्रयास की उपस्थित लोगों ने भी सराहना की।