• Home
  • Uttar Pradesh
  • Moradabad
  • Glory of meritorious students: Arjita Singh got third position at district level in CBSE Intermediate.

मेधावियों का जलवा: अर्जिता सिंह ने सीबीएसई इंटरमीडिएट में जिला स्तर पर पाया तीसरा स्थान।

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश/ सीबीएसई बोर्ड के इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों में मूंढापांडे क्षेत्र की बेटियों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। मूंढापांडे निवासी अर्जिता सिंह ने 92.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर रामपुर जिले में तीसरा स्थान हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिंदी में 96, अंग्रेजी में 98,राजनीति विज्ञान मे 96, इतिहास में 99, सूचना प्रौद्योगिकी में 98, अर्थशास्त्र में 96अंक प्राप्त किए। वहीं उनकी तहेरी बहन सोम्या तोमर ने भी 75 प्रतिशत अंक पाकर सफलता दर्ज की है।

कड़ी मेहनत और गुरुओं का मार्गदर्शन:- सेंट मेरी सीनियर सेकेंडरी स्कूल, रामपुर की छात्रा अर्जिता सिंह ने अपनी इस बड़ी उपलब्धि का श्रेय अपने गुरुजनों और माता-पिता के मार्गदर्शन को दिया है। अर्जिता के पिता शिवविजय सिंह तोमर भवन निर्माण सामग्री (बिल्डिंग मैटेरियल) के व्यवसायी हैं, जबकि माता नीरजरानी मीरगंज ब्लॉक के लाभारी स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षामित्र के पद पर तैनात हैं।


भविष्य का लक्ष्य: देश सेवा:- अपनी सफलता से उत्साहित अर्जिता ने बताया कि उनका सपना भविष्य में IAS अधिकारी बनकर देश की सेवा करना है। वह समाज में सकारात्मक बदलाव लाना चाहती हैं, दोहरी खुशी से परिवार में जश्न, अर्जिता की तहेरी बहन सोम्या तोमर, सेंट पॉल कॉलेज रामपुर की छात्रा हैं, उन्होंने भी इंटरमीडिएट में 75 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी योग्यता साबित की है। एक ही परिवार की दो बेटियों की सफलता से मूंढापांडे स्थित निवास पर खुशी का माहौल है।

फूल-मालाओं से हुआ भव्य स्वागत:- दोनों बहनों की शानदार सफलता पर ग्रामीणों और परिजनों ने उन्हें मिठाई खिलाकर और फूलों की मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए लोगों ने बेटियों की शिक्षा और उनके संघर्ष की सराहना की। इस मौके पर रामअवतार सिंह पूर्व प्रधान चंद्रविजय सिंह, शिवविजय सिंह, भाकियू नेता श्यामविजय सिंह ओमविजय सिंह, ओमवीर सिंह आदि उपस्थित थे।