वाराणसी। कमिश्नरेट वाराणसी के थाना चोलापुर पुलिस ने पाक्सो एक्ट से जुड़े एक मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आयुक्त के निर्देश पर अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।
पुलिस के अनुसार मु0अ0सं0 179/2026, धारा 64(2), 65(1), 352, 351(3) बीएनएस एवं धारा 5 जे (ii), 1/6 पाक्सो एक्ट थाना चोलापुर में दर्ज मामले के अभियुक्त राकेश पुत्र छोटे लाल निवासी गोपपुर थाना चोलापुर जनपद वाराणसी, उम्र करीब 23 वर्ष को गुरुवार को सुबह करीब 11 बजे गोसाईपुर मोहांव पेट्रोल पंप से लगभग 100 मीटर पहले पुलिस टीम द्वारा गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक पीड़िता की मां द्वारा दिए गए प्रार्थना पत्र के आधार पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि अभियुक्त ने 14 वर्षीय नाबालिग लड़की को डरा-धमकाकर अवैध संबंध बनाने का प्रयास किया तथा फोन पर गाली-गलौज एवं जान से मारने की धमकी दी थी। इस संबंध में 10 मई 2026 को थाना चोलापुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मामले की विवेचना प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम द्वारा की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सधुवन राम गौतम, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार मिश्रा चौकी प्रभारी चंदापुर, कांस्टेबल आदित्य कुमार एवं हेड कांस्टेबल मोहम्मद शकील अहमद शामिल रहे।