जालौन में प्रमाण पत्र वितरण एवं मत्स्य पालकों की आयोजित हुई गोष्ठी

लखनऊ/जालौन। मेडिकल कॉलेज सभागार में मत्स्य विभाग द्वारा आयोजित प्रमाण पत्र वितरण एवं मत्स्य पालकों की गोष्ठी के आयोजन पर आए सभी मत्स्य पालकों का धन्यवाद करते हुए  मंत्री ने सभा को संबोधित करते हुए मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ० संजय कुमार निषाद ने कहा कि वर्षों तक पिछली सरकारों ने मछुआ समाज और मत्स्य पालकों को केवल वोट बैंक समझने का कार्य किया। समाज के विकास, रोजगार और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए कोई ठोस योजना नहीं बनाई गई। विभिन्न राजनीतिक दलों ने केवल मछुआ समाज को पीछे रखने का षड्यंत्र रचा और समाज को भ्रमित करने का कार्य किया।

उन्होंने कहा की आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मछुआ समाज के उत्थान के लिए ऐतिहासिक कार्य किए जा रहे हैं। केंद्र एवं प्रदेश सरकार द्वारा मत्स्य पालन, निषादराज बोट योजना, प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना सहित अनेक जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं, जिनसे समाज के लोगों को आर्थिक मजबूती और रोजगार मिल रहा है।

उन्होंने कहा कि बहन वीरांगना फूलन देवी हमारी विरासत हैं और समाज की अस्मिता एवं सम्मान का प्रतीक हैं। हम किसी भी कीमत पर अपनी विरासत को किसी के द्वारा छीनने नहीं देंगे। समाज को बांटने भ्रम फैलाने की कोशिशें लगातार की जा रही हैं, लेकिन मछुआ समाज अब जागरूक हो चुका है। उन्होंने समाज के लोगों से अपील करते हुए कहा कि हमें संगठित रहकर दल के साथ मजबूती से खड़ा रहना है। उन्होंने कहा कि “दल और दलाल में बहुत बड़ा अंतर होता है।” जो लोग समाज के हित और अधिकारों के लिए संघर्ष करते हैं, वही सच्चे साथी हैं, जबकि कुछ लोग केवल व्यक्तिगत स्वार्थ के लिए समाज को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। 

निषाद ने आरक्षण के मुद्दे पर पार्टी का स्पष्ट रुख रखते हुए कहा कि जो लोग आज निषाद पार्टी से आरक्षण पर सवाल पूछ रहे हैं, उन्हें पहले यह बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले 70 वर्षों में मछुआ, निषाद, बिंद, केवट, कश्यप, रायकवार के आरक्षण के अधिकार के लिए क्या संघर्ष किया। जो लोग समाज को उसका संवैधानिक अधिकार नहीं दिला पाए, वही आज पाँच वर्षों का जवाब मांग रहे हैं। डॉ० संजय निषाद जी ने कहा कि निषाद पार्टी ने बीते पाँच वर्षों में समाज के अधिकारों की लड़ाई को सड़क से लेकर संसद और सरकार तक मजबूती से उठाने का कार्य किया है। उन्होंने कहा कि आज तक किसी ने देश के मा० प्रधानमंत्री जी के समक्ष मछुआ समाज के आरक्षण का मुद्दा इतनी गंभीरता और मजबूती से नहीं रखा, जितना निषाद पार्टी ने रखा है।

उन्होंने कहा कि यदि भारतीय जनता पार्टी मछुआ समाज को उसका आरक्षण अधिकार दिला देती है, तो निषाद पार्टी सत्ता और कुर्सी का त्याग करने में एक क्षण भी नहीं लगाएगी। हमें कुर्सी और सत्ता का मोह नहीं है, समाज का उत्थान, सम्मान और अधिकार ही हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा की समाज को सावधान करते हुए कहा कि चुनाव नजदीक आते ही नए-नए लोग समाज के बीच आएंगे और भ्रम फैलाने का प्रयास करेंगे।

विशेष रूप से बुंदेलखंड की जनता को सजग रहने की आवश्यकता है, क्योंकि कुछ लोग केवल समाज को ठगने और गुमराह करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि “हमें अपने दल के साथ मजबूती से खड़ा रहना है, क्योंकि दल ही अपना घर होता है और संगठित समाज ही अपने अधिकार प्राप्त करता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं समाज के लोगों से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और समाज को एकजुट रखने का आह्वान किया।रों की उपेक्षा अंततः सत्ता पक्ष पर ही भारी पड़ती है।