• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Highlight News | *Serious questions raised by allegations of government position and contracting*

बड़ी हाईलाइट खबर | *सरकारी पद और ठेकेदारी के आरोपों से उठे गंभीर सवाल*

रामपुर में PWD के JE पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप, एक पद पर तैनाती के साथ दोहरी भूमिका निभाने का दावा*

मंडल प्रभारी अवनीत कुमार शर्मा*

रामपुर। जिले में पंचायती राज विभाग के मिलक ब्लॉक में संविदा पर तैनात के एक अवसर अभियंता (JE) को लेकर भ्रष्टाचार और नियमों की अनदेखी के गंभीर आरोप सामने आए हैं। आरोप है कि संबंधित JE सरकारी पद पर तैनात होने के बावजूद ठेकेदारी से जुड़े कार्यों में भी भूमिका निभा रहे हैं, जिससे सरकारी कार्यों की पारदर्शिता और हितों के टकराव को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं  एक व्यक्ति—दोहरी भूमिका? जांच से सामने आ सकता है पूरा सच शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि संबंधित JE द्वारा सरकारी जिम्मेदारी के साथ-साथ ठेकेदारी से संबंधित गतिविधियों में भी संलिप्तता की जा रही है। यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं तो यह गंभीर प्रशासनिक एवं विभागीय जांच का विषय बन सकता है वहीं, ब्लॉक स्तर के अधिकारियों के संरक्षण और मिलीभगत से भ्रष्टाचार किए जाने के भी आरोप लगाए जा रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है  नियमित जांच हो तो सामने आ सकती है पूरी हकीकत मामले में मांग उठ रही है कि संबंधित JE के कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों,  भुगतान, निर्माण की गुणवत्ता, माप पुस्तिका (MB), कार्यदायी संस्था तथा ठेकेदारों से संबंध की निष्पक्ष जांच कराई जाए। साथ ही यह भी जांच हो कि सरकारी पद पर रहते हुए संबंधित अधिकारी ने किसी ऐसे ठेकेदारी कार्य में प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष भूमिका तो नहीं निभाई, जिसमें हितों का टकराव हो शिकायतकर्ताओं का कहना है कि निष्पक्ष जांच होने पर “दूध का दूध और पानी का पानी” हो सकता है  अधिकारियों का पक्ष भी जरूरी मामले में संबंधित JE और ब्लॉक अधिकारियों का पक्ष सामने आना बाकी है। यदि जांच होती है तो आरोप सही हैं या निराधार—इसका स्पष्ट खुलासा अभिलेखों और जांच रिपोर्ट के आधार पर ही हो सकेगा श्री महाशक्ति टाइगर न्यूज़ की मांग: मामले की निष्पक्ष जांच कराकर यदि नियमों का उल्लंघन या भ्रष्टाचार प्रमाणित होता है तो संबंधित जिम्मेदारों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाए।