सिगरा पुलिस ने जुआ खेलते आठ लोगों को दबोचा, 2790 रुपये व ताश की गड्डियां बरामद

वाराणसी। अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2790 रुपये नकद, 240 रुपये दांव की राशि तथा ताश की दो खुली गड्डियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार मालगोदाम रोड स्थित एक पेड़ के नीचे कुछ लोगों द्वारा हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेले जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना के आधार पर उपनिरीक्षक विकास सिंह ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आठ लोगों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों में दीपु कुमार, सूरज सोनकर, आशुतोष पाठक, संजय कुमार चौरसिया, गयासुद्दीन खान, कुन्दन कुमार, शनी सेठ तथा संजय यादव शामिल हैं। सभी के खिलाफ थाना सिगरा में सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 की धारा 13 के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई को प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक विकास सिंह, पार्थ तिवारी, प्रशांत बंधु, दुर्गा प्रसाद तथा अन्य पुलिसकर्मियों की टीम ने अंजाम दिया।