रामपुर उत्तर प्रदेश/उत्तर प्रदेश आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती की लिखित परीक्षा" के निष्पक्ष, पारदर्शी एवं सुचारु संचालन के दृष्टिगत पुलिस अधीक्षक रामपुर के साथ तहसील स्वार स्थित राजकीय इंटर कॉलेज, स्वार का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान परीक्षा केंद्र पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओं का गहनता से परीक्षण किया गया। अधिकारियों द्वारा शौचालयों की स्वच्छता एवं उपलब्धता, सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति हेतु जनरेटर की व्यवस्था तथा परीक्षार्थियों के बैठने की समुचित व्यवस्था का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
प्रधानाचार्य को निर्देशित किया गया कि परीक्षा की शुचिता, गोपनीयता एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं। यह भी स्पष्ट किया गया कि परीक्षा के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा सभी व्यवस्थाएं उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुनिश्चित की जाएं।
संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि परीक्षा केंद्रों पर अभ्यर्थियों के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सुरक्षा मानकों का पूर्ण अनुपालन सुनिश्चित किया जाए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न हो सके। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिए।