भीषण गर्मी में मानवता की मिसाल बने अधिवक्ता गण

मंडल मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश/ मुरादाबाद मेंआज बड़े मंगलवार एवं जेठ माह की प्रचंड गर्मी को देखते हुए कचहरी मुरादाबाद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समक्ष शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल एवं दि बार एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी के अध्यक्ष आनंद मोहन गुप्ता जी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।आज के शरबत वितरण कार्यक्रम का आयोजन विवेक शुक्ला एडवोकेट एवं दयानंद शर्मा एडवोकेट द्वारा कराया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से पुष्प यादव एडवोकेट (पूर्व संयुक्त सचिव), आशुतोष त्यागी एडवोकेट, सुनीत अग्रवाल एडवोकेट, उज्जवल शर्मा एडवोकेट, योगेश भारती एडवोकेट, अजय बंसल एडवोकेट (कोषाध्यक्ष), अनामिका एडवोकेट, रवि कुमार एडवोकेट, नवनीत समसेरी एडवोकेट, राजीव वर्मा एडवोकेट, उमाकांत गोला एडवोकेट, पंकज शर्मा एडवोकेट, आवरण अग्रवाल एडवोकेट, लखविंदर  एडवोकेट, मोहित यादव एडवोकेट आदि अधिवक्ता गण उपस्थित रहे।इस अवसर पर उपस्थित अधिवक्ताओं ने समाज को संदेश दिया कि सेवा और सहयोग ही सच्ची मानवता की पहचान है।


भीषण गर्मी में लोगों को राहत पहुंचाने के ऐसे प्रयास समाज में संवेदनशीलता, भाईचारे और जनसेवा की भावना को सशक्त बनाते हैं।परोपकार का प्रत्येक कार्य समाज को बेहतर और मानवीय बनाने की दिशा में एक सार्थक कदम है।