अन्नदान महादान में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पाया प्रसाद

वाराणसी, मोक्ष सदन एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा दत्तपीठ आश्रम, केदार घाट में आयोजित गुरु कृपा पंचदिवसीय लोककल्याण कार्यक्रम के चतुर्थ दिवस भानु सप्तमी के अवसर पर अन्नदान महादान संपन्न हुआ। मुख्य अतिथि कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने अन्न वितरण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि सनातन संस्कृति सेवा और लोककल्याण की भावना पर आधारित है तथा ऐसे आयोजन सामाजिक समरसता और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करते हैं। ट्रस्ट की अध्यक्षा उषा रानी ने विधायक को अंगवस्त्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं और समाजसेवियों की उपस्थिति रही। अंतिम दिवस 8 जून को जल सेवा महादान का आयोजन होगा।