• Home
  • Uttar Pradesh
  • Rampur
  • Engagement celebrations turn to mourning in Rampur; goods worth Rs 5 lakh stolen from home

रामपुर में मंगनी की खुशियां मातम में बदलीं, घर से लगभग 5 लाख रुपये का सामान चोरी

रामपुर। उत्तर प्रदेश/रामपुर के थाना गंज क्षेत्र के मोहल्ला घेर सलावत खां में उस समय हड़कंप मच गया जब एक परिवार के घर में मंगनी की तैयारियों के बीच चोरी की बड़ी वारदात सामने आई। जानकारी के अनुसार परिवार में मंगनी समारोह की तैयारियां चल रही थीं और घर में खुशियों का माहौल था। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने घर को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया।

परिजनों ने जब घर के ताले और अलमारी खोलकर देखी तो सामान गायब मिला। बताया जा रहा है कि चोरी हुए सामान की कीमत करीब 5 लाख रुपये आंकी जा रही है। घटना का पता चलते ही परिवार में कोहराम मच गया और मंगनी की खुशियां गम में बदल गईं।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है तथा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। स्थानीय लोगों ने जल्द से जल्द चोरी का खुलासा कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।