• Home
  • Uttar Pradesh
  • Varanasi
  • Bail pleas of four accused in the Manish Singh murder case rejected; senior advocates represented the case pro bono.

मनीष सिंह हत्याकांड में चार आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज, वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने निःशुल्क की पैरवी

वाराणसी। घमहापुर के चर्चित मनीष सिंह हत्याकांड मामले में जिला एवं सत्र न्यायालय में चार आरोपियों की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान अदालत ने सभी चारों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी।


मनीष सिंह के पक्ष से वरिष्ठ फौजदारी अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार वाराणसी के पूर्व अध्यक्ष अशोक सिंह प्रिंस, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार के पूर्व अध्यक्ष मुरली सिंह, वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार के पूर्व महामंत्री संजय सिंह दाढ़ी तथा अधिवक्ता शैलेन्द्र प्रताप सिंह अधिवक्ता एवं सेंट्रल बार की पूर्व प्रबंध समिति के सदस्य विवेक सिंह ने प्रभावी ढंग से पक्ष रखा।