* भारत-न्यूजीलैंड के बीच 27 अप्रैल को अहम फ्री ट्रेड एग्रीमेंट साइन होगा.
* इससे भारतीय एक्सपोर्टर्स को जीरो ड्यूटी का फायदा मिलेगा और 20 अरब डॉलर निवेश का रास्ता खुलेगा.
* ग्राहकों के लिए विदेशी शराब व एवोकाडो सस्ते होंगे.
* युवाओं को सालाना 5000 जॉब वीजा मिलेंगे.
* देसी किसानों को बचाने के लिए डेयरी उत्पादों को डील से बाहर रखा गया है.
भारत की अर्थव्यवस्था के लिए 27 अप्रैल का दिन बेहद अहम होने जा रहा है.
* दिल्ली के भारत मंडपम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच एक ऐतिहासिक मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) पर हस्ताक्षर किए जाएंगे.
* केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले इस बहुप्रतीक्षित डील पर मुहर लगाएंगे.
इस समझौते का सीधा असर सिर्फ बड़ी कंपनियों तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि यह आम आदमी की रसोई से लेकर युवाओं के रोजगार तक को प्रभावित करने वाला है.