वाराणसी। समाज के वंचित वर्ग को शिक्षा और आत्मनिर्भरता से जोड़ने के उद्देश्य से दीक्षा महिला कल्याण शोध संस्थान ने पंचक्रोशी स्थित अपनी नई शाखा में समर कैंप का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि दीपक बजाज ने फीता काटकर कार्यक्रम का उद्घाटन किया।
संस्थान की अध्यक्ष संतोषी शुक्ला ने बताया कि कैंप में बच्चों को शिक्षा एवं संस्कारों से जोड़ने के साथ महिलाओं और युवतियों को निशुल्क सिलाई, कढ़ाई, ब्यूटीशियन, मेहंदी कला सहित स्वरोजगार आधारित प्रशिक्षण दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से जरूरतमंद परिवारों को आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में डॉ. नवीन दूबे, डॉ. शोभनाथ सिंह, डॉ. सुभाष चंद्र, ब्रजेश पाठक, दीपू शुक्ला, शगुफ्ता, शोभा, कंचन एवं श्वेता श्रीवास्तव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।