भाविप की कार्यशाला में बच्चों को योग, यज्ञ और संस्कारों का पाठ

वाराणसी। भारत विकास परिषद् नीलकण्ठ शाखा द्वारा ब्रह्मकुमारी शिक्षण संस्थान, महमूरगंज में आयोजित पांच दिवसीय ग्रीष्म कार्यशाला के दूसरे दिन बच्चों को योग, यज्ञ एवं सनातन संस्कृति के महत्व से अवगत कराया गया। शाखा की गतिविधि संयोजक आहुति सिंह ने गायत्री मंत्र का अर्थ समझाते हुए उसे याद कराया। शाखाध्यक्ष रवि प्रकाश बरनवाल ने यज्ञ के वैज्ञानिक एवं पर्यावरणीय महत्व पर प्रकाश डाला। जिला आर्य प्रतिनिधि सभा के प्रधान प्रमोद आर्य आर्षेय ने बच्चों को ईश्वर उपासना एवं नैतिक मूल्यों की जानकारी दी। कार्यक्रम में शिक्षिका विमला सिंह, पंकज पटेल सहित अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे तथा बच्चों को बिस्किट वितरित किए गए।