• Home
  • Delhi
  • Central Delhi
  • Demand for the Education Minister's resignation raised at the INDIA alliance meeting: Ashok Vishwakarma

इंडिया गठबंधन की बैठक में शिक्षा मंत्री के इस्तीफा की मांग की गई: अशोक विश्वकर्मा

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी उत्तर प्रदेश ओबीसी विभाग के प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कुमार विश्वकर्मा ने बताया है कि नई दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब में हुई इंडिया  गठबंधन की बैठक में पांच प्रमुख बिंदुओं पर सहमति बनी । कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने जानकारी दी कि विपक्ष नीट (NEET) और सीबीएसई परीक्षाओं में धांधली को लेकर शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करेगा और केंद्र सरकार बेरोजगारी, महंगाई व किसानों के मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलाए ।‌ इसके साथ हीं NEET और CBSE परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की गई ।चुनाव में कथित धांधली/वोट की लूट के मुद्दे पर गठबंधन के नेता भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) को पत्र लिखेंगे। नेताओं ने केंद्र सरकार से मांग की है कि  बेरोजगारी, महंगाई और किसानों की स्थिति जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा के लिए तत्काल सर्वदलीय बैठक बुलाए । विपक्षी दलों ने मोदी सरकार की नीतियों का डटकर मुकाबला करने के लिए अपनी एकजुटता और मजबूत रणनीति पर जोर दिया । गठबंधन की अगली बैठक 8 अगस्त को हैदराबाद में आयोजित करने का निर्णय लिया गया ।इस बैठक में लगभग 23 विपक्षी दलों ने हिस्सा लिया, जिनमें ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उमर अब्दुल्ला और सोनिया गांधी समेत कई प्रमुख नेता शामिल थे ।