पुरुषोत्तम मास की पूर्णाहुति पर 15 जून को विशाल भंडारा

वाराणसी। पिंडरा क्षेत्र के काशीपुर ओदार स्थित प्राचीन शिव मंदिर में पुरुषोत्तम मास के अवसर पर 17 मई से चल रहे पंचाक्षर मंत्र “ॐ नमः शिवाय” जाप की पूर्णाहुति 15 जून को होगी। इस अवसर पर मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम पुजारी गोपाल पांडेय के मार्गदर्शन एवं अभिषेक पाण्डेय के संकल्प से आयोजित हो रहा है। माधुरी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से होने वाले भंडारे में क्षेत्रवासियों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। ट्रस्ट के संरक्षक डॉ. राकेश चन्द्र पाठक ‘महाकाल’ ने भंडारे के लिए 11 हजार रुपये की सहयोग राशि प्रदान की है।