वादी की तहरीरी सूचना बावत अज्ञात चोर द्वारा वादी की मो0सा0 डिस्कवर जिसका रजि0 UP22AL7803 चोरी कर ले जाने के सम्बन्ध में थाना स्वार पर मु0अ0सं0-270/2026, धारा-303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया था ।
पुलिस अधीक्षक, अनुराग सिंह द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, रामपुर के कुशल पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी स्वार के निर्देशन में थाना स्वार पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर मुकदमा उपरोक्त में प्रकाश मे आये अभियुक्त राशिद पुत्र शहादत अली निवासी मोहल्ला अगलगा वार्ड नं.-07 कस्बा स्वार थाना स्वार जनपद रामपुर को ग्राम जालफनंगला बंदे के पास से चोरी की 03 अदद मो0सा0 के साथ गिरफ्तार किया गया। बरामद मो0सा0 बजाज डिस्कवर UP22AL78** के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में धारा-317(2) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा अन्य 02 अदद मो0सा0 बरामद होने पर थाना स्वार पर मु0अ0सं0 273/26 धारा 317(2) बीएनएस पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की गई ।
राशिद पुत्र शहादत अली निवासी मोहल्ला अगलगा वार्ड नं. 07 कस्बा स्वार थाना स्वार जनपद रामपुर